यह ख़बर 12 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दुनियाभर में ब्लैकबेरी के इस्तेमाल में दिक्कतें

खास बातें

  • भारत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लाखों ग्राहक इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
New Delhi:

दुनियाभर में ब्लैकबेरी इस्तेमाल करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लाखों ग्राहक इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ब्लैकबेरी हैंडसेट्स बनाने वाली कनाडाई कंपनी रिसर्च इन मोशन ने इस पर खेद जताते हुए कहा है कि इस गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही ये सेवाएं बहाल हो जाएंगी। ये गड़बड़ी सोमवार को ही शुरू हुई थी लेकिन मंगलवार को कंपनी ने दावा किया था कि इसे ठीक कर लिया गया है लेकिन कुछ ही घंटे बाद पता चला कि दिक्कत अभी बनी हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com