यह ख़बर 28 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बायोकॉन का शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायोकॉन का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2011 को समाप्त चौथी तिमाही में 25.04 प्रतिशत बढ़कर 100.81 करोड़ रुपये रहा।
Mumbai:

जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी बायोकॉन का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2011 को समाप्त चौथी तिमाही में 25.04 प्रतिशत बढ़कर 100.81 करोड़ रुपये रहा। बायोकॉन ने बंबई शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 80.62 करोड़ रुपये था। वित्तवर्ष 2010-11 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 703.23 करोड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान तिमाही में 658.21 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्तवर्ष के दौरान बेंगलुरु स्थित कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 367.52 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष में 293.25 करोड़ रुपये था। कंपनी के निदेशक मंडल ने चौथी तिमाही के लिए 30 प्रतिशत अंतरिम लाभांश (1.50 रुपये प्रति शेयर) देने की घोषणा की है। इसके अलावा वित्तवर्ष के लिए 60 प्रतिशत लाभांश (3.0 रुपये प्रति शेयर) देने का प्रस्ताव किया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com