यह ख़बर 13 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

NBFC क्षेत्र में जाने पर भेल जल्द फैसला लेगी

खास बातें

  • सूत्रों के अनुसार, क्रिसिल ने अपनी रपट दे दी है और भेल का निदेशक मंडल जल्दी ही इस पर विचार करेगा।'
नई दिल्ली:

बिजलीघरों के यंत्र और उपकरण बनाने वाली सरकारी क्षेत्र की विशाल कंपनी भेल अपनी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी :एनबीएफसी: खड़ी करने के प्रस्ताव पर निर्णय अगले माह तक कर सकती है। कंपनी के पास इस समय 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी उपलब्ध है। कंपनी बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं को ऋण देने और विदेशों में अधिग्रहणों के लिए वित्त पोषण के कारोबार में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए एनबीएफसी बनाने का विचार कर रही है। इस बारे में परामर्श देने के लिए उसने वित्तीय सेवा फर्म क्रिसिल को अनुबंधित कर रखा है। सूत्रों के अनुसार, क्रिसिल ने अपनी रपट दे दी है और भेल का निदेशक मंडल जल्दी ही इस पर विचार करेगा। इस पर निर्णय अप्रैल में या उसके बाद लिया जा सकता है। कंपनी ने हाल में शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल की 15 मार्च को बैठक होगी जिसमें एनबीएफसी बनाने के बारे में परमार्श की सलाह पर विचार किया जाएगा। वर्ष 2009-10 में कपंनी ने 34,000 करोड़ रुपए का करोबार कर 4,310 करोड़ रुपए का लाभ दर्शाया था। चालू वित्त वर्ष के प्रथम नौ माह में कंपनी का लाभ 3,213 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के पास इस समय 1,58,000 करोड़ रुपए के काम के आर्डर हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com