खास बातें
- बीबीसी की ओर से इसी साल मार्च से ही हिंदी सेवा को बंद करने का ऐलान हुआ था, जिसकी खासी आलोचना हुई थी।
ऑक्सफोर्ड: दुनियाभर में विख्यात प्रसारण सेवा बीबीसी के प्रमुख और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के कुलाधिपति क्रिस पैटन ने हिंदी सेवा को महत्वपूर्ण करार देते हुआ कहा है कि धन में कटौती के बावजूद इसको बचाया जाएगा। पैटन ने हाल ही में बीबीसी ट्रस्ट के प्रमुख का कार्यभार संभाला है। उन्होंने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि हिंदी सेवा के महत्व और भारत के साथ प्रगाढ़ होते रिश्ते को देखते हुए वह अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीबीसी की ओर से इसी साल मार्च से ही हिंदी सेवा को बंद करने का ऐलान हुआ था, जिसकी खासी आलोचना हुई थी। बाद में इस सेवा को एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया। अब मार्च, 2012 के बाद इसके भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पैटन ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि धन की उपलब्धता के लिए कोई विकल्प ढूंढ़ा जाए ताकि मार्च 2012 के बाद भी हिंदी सेवा को जारी रखा जा सके। हिंदी सेवा सुबह और शाम के अपने बुलेटिन प्रसारित करेगी।