यह ख़बर 06 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ओंबुड्समैन की सलाह, प्रीपेमेंट शुल्क समाप्त करें बैंक

खास बातें

  • बैंकिंग ओंबुड्समैन ने सलाह दी है कि बैंकों को सेवाओं में कमी के कारण ग्राहकों को होने वाली मानसिक परेशानी का मुआवजा देना चाहिए।
मुंबई:

बैंकिंग ओंबुड्समैन ने सलाह दी है कि बैंकों को सेवाओं में कमी के कारण ग्राहकों को होने वाली मानसिक परेशानी का मुआवजा देना चाहिए। इसके साथ ही इन्होंने चल दरों के तहत लिए गए ऋण के पूर्व भुगतान (प्रीपेमेंट) के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को समाप्त करने की सिफारिश की है। इन ओंबुड्समैन ने भारतीय रिजर्व बैंक में अपनी सालाना बैठक में ये सुझाव दिए। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि रिजर्व बैंक या इंडियन बैंक्स ऐसोसिएशन बैंक ग्राहकों को मानसिक कष्ट के लिए नकदी मुआवजे के मुद्दे की समीक्षा करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com