खास बातें
- गत वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 7.65 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की आय बढ़कर 28.45 अरब डॉलर हो गई।
न्यूयॉर्क: बैंक आफ अमेरिका ने मुनाफे की राह पर लौटते हुए सितंबर में समाप्त तिमाही में 5.89 अरब डॉलर का लाभ कमाया। आस्तियों की ब्रिकी व खातों के समायोजन के चलते बैंक ने आलोच्य तिमाही में यह मुनाफा कमाया। गत वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 7.65 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की आय बढ़कर 28.45 अरब डॉलर हो गई।