यह ख़बर 19 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुनाफे की राह पर लौटा बैंक ऑफ अमेरिका

खास बातें

  • गत वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 7.65 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की आय बढ़कर 28.45 अरब डॉलर हो गई।
न्यूयॉर्क:

बैंक आफ अमेरिका ने मुनाफे की राह पर लौटते हुए सितंबर में समाप्त तिमाही में 5.89 अरब डॉलर का लाभ कमाया। आस्तियों की ब्रिकी व खातों के समायोजन के चलते बैंक ने आलोच्य तिमाही में यह मुनाफा कमाया। गत वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 7.65 अरब डॉलर का घाटा हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की आय बढ़कर 28.45 अरब डॉलर हो गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com