बैंक कर्ज की वृद्धि 11.52 प्रतिशत, जमा की 7.96 प्रतिशत

इससे पहले 14 अप्रैल, 2017 को समाप्त समान अवधि में बैंकों का कर्ज 76,01,970 करोड़ रुपये रहा था.

बैंक कर्ज की वृद्धि 11.52 प्रतिशत, जमा की 7.96 प्रतिशत

बैंक लोन के लिए प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

बैंक कर्ज 13 अप्रैल को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 11.52 प्रतिशत बढ़कर 84,78,459 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. इससे पहले 14 अप्रैल , 2017 को समाप्त समान अवधि में बैंकों का कर्ज 76,01,970 करोड़ रुपये रहा था.

इससे पिछले 30 मार्च , 2018 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का कर्ज 10.32 प्रतिशत बढ़कर 86,50,714 करोड़ रुपये रहा था. इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 78,41,466 करोड़ रुपये था. आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन पखवाड़े के अंत में बैंकों में जमा सालाना आधार पर 7.96 प्रतिशत बढ़कर 1,13,77,729 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले समान पखवाड़े में यह 1,05,38,304 करोड़ रुपये रहा था.

आंकड़ों के अनुसार 30 मार्च को समाप्त पखवाड़े में के अंत में बैंकों जमा एक साल पहले से 6.66 प्रतिशत बढ़कर 1,14,74,989 करोड़ रुपये रहा था. एक साल पहले समान अवधि में यह 1,07,57,656 करोड़ रुपये रहा था. फरवरी , 2018 में गैर खाद्य ऋण सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़ा , जबकि फरवरी , 2017 में यह 3.3 प्रतिशत बढ़ा था.

कृषि और संबंधित गतिविधियों के लिए फरवरी में बैंक कर्ज 9 प्रतिशत बढ़ा. फरवरी , 2017 में भी यह इतना ही बढ़ा था.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com