खास बातें
- रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष के दौरान 25 फरवरी तक बैंकों ने 39.26 लाख करोड़ रुपये ऋण दिया।
मुंबई: ओद्यौगिक गतिविधियों में सुधार से सरकारी और निजी क्षेत्रों के बैंक ऋण में 25 फरवरी को समाप्त अवधि में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 23.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार वर्ष के दौरान 25 फरवरी तक बैंकों ने 39.26 लाख करोड़ रुपये ऋण दिया, एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 31.83 लाख करोड़ रुपये रहा था। यह वृद्धि 23.3 प्रतिशत की रही। बैंक आंकड़ों से पता चलता है कि इस दौरान जमा राशि 45.07 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 52.29 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो साल दर साल के हिसाब से 16 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष की शुरुआत में जारी अपनी वार्षिक मौद्रिक नीति में रिण उठाव में 20 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। हालांकि दिसंबर 2010 में केन्द्रीय बैंक ने बैंकों में तेजी से बढ़ते ऋण उठाव और जमा राशि की वृद्धि में मंदी से बढ़ती खाई पर चिंता व्यक्त की थी।