खास बातें
- बैंकों के कमर्चारी बैंकिंग कानून में संशोधन से जुड़े बिल का विरोध कर रहे हैं। इन्होंने अपनी 21 मांगें सरकार के सामने रखी हैं।
New Delhi: आज देशभर के बैंक हड़ताल पर हैं। सभी राष्ट्रीय और निजी बैंको के 10 लाख कमर्चारी आज एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं। इस हड़ताल में भारत में मौजूद विदेशी बैंक के कमर्चारी भी शामिल हैं। ये कमर्चारी बैंकिंग कानून में संशोधन से जुड़े बिल का विरोध कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों ने अपनी 21 मांगें सरकार के सामने रखी हैं जिनमें कहा गया है कि बैंकों में सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम हो। सावर्जनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न हो और इन बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी कम नहीं की जाए। बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने खाली पड़े पदों को भी जल्द से जल्द भरने की मांग की।