SBI ने मियादी जमाओं पर ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत तक घटायी

SBI ने मियादी जमाओं पर ब्याज दरें 0.15 प्रतिशत तक घटायी

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाली मियादी जमाओं पर ब्याज दरों में 0.15% घटाई
  • नकदी बढ़ने के साथ एसबीआई ने यह कदम उठाया है
  • एक साल से 455 दिन की मियादी जमा पर ब्याज दर घटी
नई दिल्ली:

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाली मियादी जमाओं पर ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की है. सरकार द्वारा 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों पर पाबंदी के बाद नकदी बढ़ने के साथ एसबीआई ने यह कदम उठाया है.

एसबीआई ने एक बयान में कहा कि एक साल से 455 दिन की मियादी जमा पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया गया है जो पहले 7.05 प्रतिशत थी. नई दर कल से प्रभावी होगी.

इसके अलावा 456 दिन तथा दो साल से कम की अवधि के लिये सावधि जमा पर ब्याज दर 7.10 प्रतिशत से घटाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया गया है. दो से तीन साल की अवधि के लिये मियादी जमा पर ब्याज दर अब 6.85 प्रतिशत होगी जो पहले 7.0 प्रतिशत थी. प्रस्तावित ब्याज दरें ताजा जमा तथा परिपक्व हो रही मियादी जमाओं के नवीनीकरण पर लागू होंगी.

 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com