यह ख़बर 23 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ 33 फीसदी बढ़ा

खास बातें

  • एक्सिस बैंक को मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान 1,020.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 33.5 फीसदी अधिक है।
Mumbai:

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को गत मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान 1,020.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 33.5 फीसदी अधिक है। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 764.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 48.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,817 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,922 करोड़ रुपये थी। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आय भी बढ़कर 4,366.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,988.4 करोड़ रुपये थी। बैंक ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर पर 140 फीसदी अथवा 14 रुपये का लाभांश देने का प्रस्ताव किया है। मार्च में समाप्त वित्तवर्ष, 2011 के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 34.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,388.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के दौरान 2,514.5 करोड़ रुपये था। वित्तवर्ष 2011 में बैंक की आय भी बढ़कर 19,786.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 15,583.8 करोड़ रुपये थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com