यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अगस्त में निर्यात वृद्धि दर 44%, आयात 42% बढ़ा

खास बातें

  • देश के निर्यात क्षेत्र ने तीव्र वृद्धि का सिलसिला जारी रखते हुए अगस्त में वार्षिक आधार पर 44.2% वृद्धि के साथ 24.3 अरब डॉलर का आंकड़ा दर्ज किया।
New Delhi:

देश के निर्यात क्षेत्र ने पिछले कई माह से तीव्र वृद्धि का सिलसिला जारी रखते हुए अगस्त, 2011 में वार्षिक आधार पर 44.2 प्रतिशत वृद्धि के साथ 24.3 अरब डॉलर का आंकड़ा दर्ज किया। इस दौरान आयात भी एक वर्ष पूर्व के मुकाबले 41.8 प्रतिशत बढ़कर 38.4 अरब डॉलर रहा। माह के दौरान व्यापार घाटा (निर्यात पर आयात का आधिक्य) 14 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्तवर्ष में अप्रैल-अगस्त के पांच महीनों में भारत का निर्यात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 54.2 प्रतिशत बढ़कर 134.5 अरब डॉलर रहा। इसी दौरान आयात 189.4 अरब डॉलर के बराबर रहा, जो वार्षिक आधार पर 40.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। व्यापार घाटा 54.9 अरब डॉलर रहा। भारतीय निर्यात क्षेत्र ने यूरोप और अमेरिका जैसे अपने परम्परागत बाजारों में वित्तीय और आर्थिक संकट के बावजूद उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। पर वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा कि आने वाले महीनों में निर्यात में इतनी ऊंची वृद्धि का बने रहना मुश्किल होगा, क्योंकि पश्चिमी बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com