ADVERTISEMENT

अतुल सिंह कोका कोला समूह के एशिया अध्यक्ष

कोका कोला कंपनी ने प्रशांत क्षेत्र के समूह उपाध्यक्ष अतुल सिंह को प्रोन्नति देकर समूह का एशिया अध्यक्ष बनाया दिया। उनकी प्रोन्नति 1 जनवरी 2014 से प्रभावी होगी। यह जानकारी मंगलवार को नई दिल्ली में एक बयान में दी गई।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी10:57 PM IST, 26 Nov 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

कोका कोला कंपनी ने प्रशांत क्षेत्र के समूह उपाध्यक्ष अतुल सिंह को प्रोन्नति देकर समूह का एशिया अध्यक्ष बनाया दिया। उनकी प्रोन्नति 1 जनवरी 2014 से प्रभावी होगी। यह जानकारी मंगलवार को नई दिल्ली में एक बयान में दी गई।

कोका कोला कारोबार के लिए एशिया के अंतर्गत ग्रेटर चीन और कोरिया की कारोबारी इकाई, भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया की कारोबारी इकाई और दक्षिण एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की कारोबारी इकाई आती हैं।

इसी के साथ कंपनी ने वेंकटेश किणी को भी प्रोन्नति दी। वह भारत और दक्षिण-पश्चिम एशियाई कारोबारी इकाई के अध्यक्ष बनाए जाएंगे। वह अभी उपाध्यक्ष हैं।

प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा और भावी विकास संभावना के दोहन के लिए कंपनी ने प्रशांत समूह का नामकरण एशिया प्रशांत समूह कर दिया।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन बदलावों का असर भारत में उसकी बॉटलिंग कंपनी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज के सांगठनिक ढांचे पर नहीं पड़ेगा।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT