यह ख़बर 27 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है कपड़ा उद्योग : एसोचैम

खास बातें

  • उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि कपड़ा उद्योग को श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
चंडीगढ़:

उद्योग मंडल एसोचैम ने सोमवार को कहा कि कपड़ा उद्योग को श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस उद्योग के श्रमिक अधिक वेतन की वजह से दूसरे क्षेत्रों में जा रहे हैं। संगठन ने एक बयान में कहा कि यह संकट जैसी स्थिति ऐसे समय में आई है जबकि लागत बढ़ने की वजह से बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम, चीन जैसे देशों के मुकाबले भारत की प्रतिस्पर्धी क्षमता घट रही है। संगठन ने पिछले हफ्ते ऑनलाइन और फोन के जरिये लुधियाना, अमृतसर, सूरत, अहमदाबाद और कोलकाता के 100 कपड़ा कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत कर एक सर्वे किया। सर्वे शामिल 45 प्रतिशत लोगों ने कहा कि श्रमिकों की कमी की वजह से उनके संयंत्र की क्षमता का मात्र 50 से 60 प्रतिशत का ही उपयोग हो पा रहा है। वहीं 30 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बिक्री लक्ष्य पूरा नहीं करने की वजह से उनका मुनाफा घट रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com