यह ख़बर 26 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल का मिला-जुला रुख

खास बातें

  • शुरुआती कारोबार में न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 10 सेंट्स घटकर 85.20 डॉलर रहा।
सिंगापुर:

एशियाई कारोबार में तेल का भाव मिला-जुला रहा। निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नान्के के संबोधन का इंतजार है और वे फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके अलावा लीबिया में जारी संकट का भी तेल भाव पर असर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 10 सेंट्स घटकर 85.20 डॉलर रहा। वहीं ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत अक्तूबर डिलीवरी के लिये 19 सेंट्स बढ़कर 110.81 डॉलर रही। कारोबारियों के अनुसार निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नान्के के संबोधन का इंतजार है और वे फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। बर्नान्के केंद्रीय बैंक के सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। निवेशकों को इस बात का इंतजार है कि अपने संबोधन में वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए और प्रोत्साहन उपायों का समर्थन करते हैं या नहीं। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल खपत वाला देश है। इसके अलावा लीबिया में जारी संकट का भी तेल भाव पर असर दिख रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com