यह ख़बर 16 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एप्टेक का शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत घटकर 9.27 करोड़

नई दिल्ली:

प्रशिक्षण फर्म एप्टेक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2014 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में करीब 40 प्रतिशत घटकर 9.27 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जिसमें चेन्नई स्थित परिसंपत्तियों की बिक्री से 8 करोड़ रपये का एकमुश्त लाभ शामिल है। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय मामूली रूप से बढ़कर 50.46 करोड रपये पहुंच गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com