यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जूनियर पवार घिरे, चीनी मिल मामले में बने आरोपी

खास बातें

  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी मुखिया शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को एक चीनी मिल के सौदे के मामले मे आरोपी माना गया है।
मुंबई:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी मुखिया शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को एक चीनी मिल के सौदे के मामले मे आरोपी माना गया है। गोरेगांव सेशन्स कोर्ट ने सुनवाई के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ राज्य सहकारी बैंक के सभी निदेशकों को जरंडेश्वर शुगर मिल को बेचने के मामले में आरोपी माना है। पश्चिम महाराष्ट्र में एक समय दबदबा रखनेवाले जरंडेश्वर चीनी मिल को कुछ समय पहले गुरु कमोडिटीज को बेचा गया। इस सौदे को बेहद सस्ते में निपटाने का आरोप लगाकर मिल की पूर्व संचालिका ने कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई गई थी। सातारा की स्थानीय अदालत ने इस मामले में 25 अक्टूबर को एमएससी बैंक के सभी निदेशकों को कोर्ट में हाज़िर होने के आदेश भी दिए हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com