यह ख़बर 03 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एयरलाइनों पर 4,000 करोड़ रुपये का बकाया : रवि

खास बातें

  • सरकार ने बताया कि इस वर्ष जून तक विभिन्न राष्ट्रीय, घरेलू और विदेशी एयरलाइनों के खिलाफ 4,000 करोड़ रुपये का बकाया है।
नई दिल्ली:

सरकार ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष जून तक विभिन्न राष्ट्रीय, घरेलू और विदेशी एयरलाइनों के खिलाफ 4,000 करोड़ रुपये का बकाया है। नागर विमानन मंत्री वायलार रवि ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, इस संबंध में एयरलाइनों को बकाये का निपटारा करने के लिए भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) की ओर से नोटिस भेजा गया। नोटिस के बावजूद जिन अहम एयरलाइनों ने मामले का निपाटारा नहीं किया है, उनमें एयर इंडिया लिमिटेड और किंगफिशर एयरलाइन्स शामिल है। मंत्री ने कहा कि एएआई की ओर से तेजी से बकाये की वसूली के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। एयर इंडिया और पवन हंस लिमिटेड समेत राष्ट्रीय विमान परिचालकों पर 847.60 करोड़ रुपये का बकाया है जबकि घरेलू एयरलाइनों पर 348.62 करोड़ रुपये और विदेशी एयरलाइनों पर।,417.89 करोड़ रुपये का बकाया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com