खास बातें
- सैन्य संगठन नाटो ने कहा है अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में खत्म हुई सैन्य कार्रवाई में करीब 200 विद्रोहियों को मारा अथवा गिरफ्तार किया गया।
काबुल: सैन्य संगठन नाटो ने कहा है अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में खत्म हुई सैन्य कार्रवाई में करीब 200 विद्रोहियों को मारा अथवा गिरफ्तार किया गया। अफगानिस्तान में नाटो के प्रवक्ता जर्मन ब्रिगेडियर जनरल कार्सटेन जैकोबसन ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि एक हफ्ते तक चले अभियान का नेतृत्व गठबंधन सैनिकों की सहायता से अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने किया। अभियान का लक्ष्य अल कायदा और तालिबान से जुड़े हक्कानी नेटवर्क समेत आतंकी समूहों की गतिविधियों पर लगाम लगाना था। प्रवक्ता ने कहा कि काबुल के दक्षिण स्थित प्रांत और राजधानी के निकट स्थित क्षेत्रों और पूर्वी अफगानिस्तान में चलाए गए इस अभियान के दौरान मारे और गिरफ्तार किए गए लोगों में कम से कम 20 विद्रोही हक्कानी नेटवर्क से जुड़े हुए है। सुरक्षा बल इस दौरान 400 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक पदार्थ , हथियार और कंप्यूटर आदि भी बरामद किए।