यह ख़बर 19 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिवाली पर एनएसई में होगा 75 मिनट का मुहूर्त कारोबार

मुंबई:

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में दिवाली के दिन 3 नवंबर को 75 मिनट का मुहूर्त कारोबार आयोजित किया जाएगा। एक्सचेंज ने यह जानकारी दी है।

एनएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि शेयर बाजार शाम 6:15 बजे खुलकर 7:30 बजे बंद होगा। एक्सचेंज ने कहा कि दिवाली के मुहूर्त कारोबार के दौरान हुए सभी सौदों की निपटान प्रतिबद्धता पूरी करनी होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com