यह ख़बर 07 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

100वीं विज्ञान कांग्रेस 2013 में कोलकाता में

खास बातें

  • सौवीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का आयोजन कोलकाता में होगा। यह घोषणा यहां शनिवार को की गई।
भुवनेश्वर:

सौवीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) का आयोजन कोलकाता में होगा। यह घोषणा यहां शनिवार को की गई।

पांच दिवसीय 99वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का यहां शनिवार को समापन हुआ। कांग्रेस में 35 विशेष व्याख्यान और 30 परिचर्चा सत्र आयोजित किए गए।

99वीं आईएससी के जनरल प्रेसीडेंट गीता बाली ने कहा, "आयोजन काफी सफल रहा। इसमें कई विशिष्ट वैज्ञानिक, प्रतिनिधि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विद्वान शामिल हुए।"

प्रधानमंत्री के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार बी. हरि गोपाल ने बाली से 100वें आयोजन की जिम्मेदारी ली। कोलकाता में होने वाले इस आयोजन के अध्यक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह होंगे।

सिंह ने तीन जनवरी को 99वीं कांग्रेस का उद्घाटन किया था। कलिंग इस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में हुए सम्मेलन में 15 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश के प्रमुख सैन्य हथियार निर्माता रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कांग्रेस में अग्नि, पृथ्वी, नाग, आकाश, ब्रह्मोष और अस्त्र प्रक्षेपास्त्र के मॉडलों का प्रदर्शन किया। विभिन्न सरकारी विभागों और निजी संगठनों ने भी अपने अनुसंधानों की प्रदर्शनी लगाई।