विज्ञापन

'बेतुका रोमांस...', जीनत अमान ने अपनी फिल्मों के पुराने सीन को दोबारा देखने के बाद बताया टॉक्सिक, ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में जुनूनी

जीनत अमान ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि दशकों से हिंदी फिल्मों में जुनून को रोमांस के तौर पर कैसे दिखाया जाता रहा है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने भी अपनी फिल्मों के जरिए इसे बढ़ावा देने में भूमिका निभाई.

'बेतुका रोमांस...', जीनत अमान ने अपनी फिल्मों के पुराने सीन को दोबारा देखने के बाद बताया टॉक्सिक,  ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में जुनूनी
जीनत ने 74 साल की उम्र में नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स से वापसी की
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि दशकों से हिंदी फिल्मों में जुनून को रोमांस के तौर पर कैसे दिखाया जाता रहा है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने माना कि उन्होंने भी अपनी फिल्मों के जरिए इसे बढ़ावा देने में भूमिका निभाई, लेकिन साफ ​​किया कि वह इस बात से कभी सहमत नहीं थीं. गुरुवार को जीनत ने अपनी 1982 की फिल्म तीसरी आंख का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें उनका किरदार धर्मेंद्र के किरदार को छेड़ता और परेशान करता है.उन्होंने लिखा, "कुछ हफ्ते पहले, आपने मुझे दोस्ताना के एक क्लिप में अमितजी के किरदार द्वारा छेड़छाड़ और स्लट शेमिंग करते हुए देखा था. इस हफ्ते आप मुझे तीसरी आंख में धर्मजी के किरदार के साथ ऐसा करते देख सकते हैं."

जीनत ने बताया कि इस सीन में हीरोइन हीरो का पीछा कर रही थी और उसे परेशान कर रही थी, जबकि आमतौर पर इसका उल्टा होता है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात का समर्थन नहीं करतीं. "मुझे लगता है कि यह सीन     गुस्सा दिलाने वाला था, क्योंकि इसमें पारंपरिक भूमिकाएं उलट दी गई हैं. सच तो यह है कि मैं बरखा के तरीके का समर्थन नहीं कर सकती, ठीक वैसे ही जैसे मैं इंस्पेक्टर विजय के तरीके का समर्थन नहीं कर सकती थी."

यह भी पढ़ें : रेखा या जया नहीं, इस एक्ट्रेस पर था अमिताभ बच्चन का तगड़ा क्रश, प्यार में किया ऐसा काम, पब्लिक प्लेस में उठी ली एक्ट्रेस की चप्पल

'हमारी बहुत सारी फिल्में ऑब्सेशन को महिमामंडित करती हैं'
जीनत ने 70 और 80 के दशक में 50 से ज्यादा फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया, उन्होंने माना कि बॉलीवुड ने कई फिल्मों में ऑब्सेशन को महिमामंडित किया है. “मजाक और शरारत रोमांस के बेहतरीन तरीके हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री ने कभी-कभी हद पार कर दिया. हमारी बहुत सारी फिल्में असली, हेल्दी प्यार दिखाने के बजाय ऑब्सेशन और दीवानगी को महिमामंडित करती हैं. अब मुझे एहसास हुआ कि मैंने रोमांस के उस बेतुके आइडिया को फैलाने में भूमिका निभाई है, जिसे बॉलीवुड ने हर जगह भारतीयों तक पहुंचाया है. तो यह इसे ठीक करने की मेरी छोटी सी कोशिश है. मैं साफ कर दूं, जब रिश्तों की बात आती है, तो सहमति जरूरी है और सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए. मेरा यकीन मानिए, मैंने यह मुश्किल तरीके से सीखा है.”  

जीनत के विचारों को उनके फॉलोअर्स ने सपोर्ट किया. एक ने लिखा, “ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया रोमांस  काफी आपत्तिजनक और हद से ज्यादा था.” दूसरे ने कहा, “आपकी पोस्ट का सबसे ताजा पहलू आपकी सेल्फ-अवेयरनेस और ईमानदारी है. अपनी सीख शेयर करने के लिए धन्यवाद.” 

यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में रहते हैं सैफ अली खान के रिश्तेदार, अंकल थे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन, जानते हैं नाम

जीनत अमान का हालिया काम
पिछले साल, जीनत ने छह साल के ब्रेक के बाद 74 साल की उम्र में नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स में सपोर्टिंग रोल के साथ एक्टिंग में वापसी की. उन्होंने ईशान खट्टर की दादी का रोल प्ले किया. अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने तारीफें बटोरीं. इस साल, जीनत डेब्यू डायरेक्टर फराज आरिफ अंसारी की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी, जिसमें अभय देओल और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zeenat Aman  first Movie, Zeenat Aman  movies, Zeenat Aman  news, Zeenat Aman Latest News, Zeenat Aman Latest Pictures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com