जीनत अमान बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्हें आजाद ख्यालें वाली महिलाओ कहना गलत नहीं होगा. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं. अपनी करियर के पीक पर जीनत अमान कई लड़कियों के लिए फैशन आइन तक रही हैं, लेकिन एक चीज ऐसी है, जिसने जीनत अमान की जिंदगी में कभी उनका पीछा नहीं छोड़ा वह मॉरल पुलिस है. इसको लेकर दिग्गज एक्ट्रेस आज भी बात करती हैं. जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी 50 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर कर मॉरल पुलिस जैसे मुद्दे पर पोस्ट लिखा है.
दरअसल जीनत अमान फिल्म मनोरंजन से जुड़ी अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'अगर मेरे करियर में कोई मेरा स्थायी साथी रहा है तो वह मॉरल पुलिस है. फिल्म मनोरंजन ने मौजूदा परंपराओं को चुनौती दी. यह 1963 की शानदार अमेरिकी कॉमेडी ‘इरमा ला डांस' का रूपांतरण थी, और इसमें मैंने निशा की मुख्य भूमिका निभाई थी. गरिमा, आजाद और कॉमेडी की भावना रखने वाली एक सेक्स वर्कर थी. मनोरंजन शम्मी कपूर की पहली निर्देशित फिल्म थी, जिसमें संगीत निर्देशक की भूमिका में आरडी बर्मन थे, और मुख्य भूमिका में संजीव कुमार थे. निर्माता एफसी मेहरा मेरे पारिवारिक मित्र थे. हमने पूरी फिल्म मुंबई के स्टूडियो में शूट की, और यह 1974 में रिलीज हुई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जीनत अमान फिल्म ने पोस्ट में आगे लिखा, 'निशा कोई संकटग्रस्त महिला नहीं थी! उसके कपड़े आकर्षक थे, लेकिन सबसे खास बात यह थी कि वह इस बात को लेकर बेपरवाह थी. यह एक ऐसा किरदार था जिसके साथ मैं मजे कर सकती थी. शारीरिक, आर्थिक रूप से आजाद और किसी भी पुरुष से भिड़ने और उसे ठुकराने में पूरी तरह सक्षम है. मुझे लगता है कि शम्मी जी ने इस फिल्म में मेरे बेहतरीन अभिनय में से एक को उभारा है. संगीत और वेशभूषा भी मजेदार थी. फिल्म में गाना ‘दुल्हन मायके चली' पूरी तरह से सेक्स वर्करों से भरी पुलिस वैन में फिल्माया किया गया था. अगर आप रुचि रखते हैं, तो आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं.'
जीनत अमान ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, '70 का दशक जीने के लिए एक शानदार समय था! मॉरल पुलिस (वे हमेशा आस-पास रहते हैं) के बावजूद प्रयोग, आजादी और फैशन का माहौल बेजोड़ था! मुझे आश्चर्य है कि क्या मेरे कुछ पुराने फैंस को यह फिल्म याद है? मुझे इसे देखने की आपकी यादें या इस पर होने वाली किसी भी चर्चा को सुनना अच्छा लगेगा.' जीनत अमान की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मॉरल पुलिस अभी भी मौजूद है और ऐसा लगता है कि यह आगे भी रहेगी! लेकिन आप बेमिसाल हैं.' सोशल मीडिया पर जीनत अमान का यह पोस्ट वायरल हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं