बी टाउन में ब्रेकअप और पैचअप की खबरें तो आए दिन आती रहती है, कुछ समय पहले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हुआ. इसके बाद टीवी एक्टर अली गोनी और जैस्मीन भसीन के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और अब जिस अदाकारा के ब्रेकअप रयूमर ने बी टाउन में तहलका मचा दिया है, वह कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक्ट्रेस रहीं जरीन खान हैं, जो लंबे समय से बिग बॉस स्टार शिवाशीष मिश्रा को डेट कर रही थीं, लेकिन कहा जा रहा है कि 3 साल के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं कौन है शिवाशीष मिश्रा और क्यों जरीन ने उनसे अलग होने का फैसला किया.
क्यों अलग हुए जरीन और शिवाशीष
जरीन खान और शिवाशीष मिश्रा लगभग 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन रिलेशनशिप के बीच में दोनों का एहसास हुआ कि दोनों की दुनिया बहुत अलग हैं. कहा जा रहा है कि शिवाशीष मिश्रा के बर्थडे के कुछ दिन बाद ही जरीन खान ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया था, लेकिन कई दिनों तक इस खबर को छुपा कर रखा. अब जाकर मीडिया में यह खबर वायरल हो रही है कि शुभाशीष मिश्रा और जरीन खान एक दूसरे से अलग हो गए हैं और दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि नहीं की हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कौन है शिवाशीष मिश्रा
शिवाशीष मिश्रा एक बिजनेसमैन हैं, लेकिन टीवी इंडस्ट्री से भी उनका खास नाता रहा हैं. दरअसल, शिवाशीष बिग बॉस 12 में अपने दोस्त सौरभ पटेल के साथ एक आम जोड़ी के रूप में भाग लेने के लिए आए थे. बिग बॉस के बाद ही उनकी मुलाकात जरीन खान से हुई और 2021 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कई बार जरीन और शिवाशीष को एक साथ देखा भी जा चुका हैं. दूसरी ओर जरीन खान की बात करें, तो वह जल्द ही वह फिल्म दर्द में नजर आने वाली हैं. उन्होंने 2010 में सलमान खान की फिल्म वीर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें ऐश्वर्या राय की कॉपी तक कहा जाता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं