- जरीन खान को आया गुस्सा
- एक्ट्रेस ने हरियाणवी भाषा में सुनाई खरी-खोटी
- जरीन खान के वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो के जरिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों घर में रहते हुए भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में जरीन खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, गुस्से में आकर जरीन खान अचानक से हरियाणवी भाषा बोलनी भी शुरू कर देती हैं. जरीन खान ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है, जिसे अब तक 52 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जरीन खान (Zareen Khan) के इस इंस्टाग्राम रील वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. इसमें नजर आ रहा है कि जरीन खान पहले शख्स को बार-बार मना करती हैं. इसके बाद भी न मानने पर एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है और वह हरियाणवी भाषा में अपना गुस्सा जाहिर करती हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज काफी क्यूट और जबरदस्त लग रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जरीन खान ने अपने वीडियो या फोटो के जरिए खूब धमाल मचाया हो. इससे पहले भी उनके कई डांस वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) 'वीर (2010)' फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया मेंर आ चुकी हैं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बॉलीवुड के अलावा जरीन खान ने तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. बीते साल जरीन खान की 'डाका' रिलीज हुई थी, जिसमें वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ दिखाई दी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं