नया हफ्ता और एक और शुक्रवार... सिनेमाघरों में फिर नई मूवीज रिलीज होने का दिन आ गया है. वहीं इस हफ्ते फैंस को एंटरटेन करने आए हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जिनकी फिल्म योद्धा थियेटरों में रिलीज हो गई है, जिसमें राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. इसी बीच योद्धा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस ने ट्विटर, जो कि अब एक्स है. उस पर अपना रिव्यू दे दिया है. इतना ही नहीं फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन थ्रिलर की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं.
एक एक्स यूजर ने लिखा, आजकल देखने लायक फिल्में बहुत कम बनती हैं, लेकिन योद्धा जैसी फिल्में हर किसी को देखनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Nowadays, very few movies are made worth watching, but everyone should watch such movies.#Yodha
— Kadir malik (@_KadirMalik_) March 15, 2024
दूसरे यूजर ने लिखा, यह उस तरह की फिल्म है जहां आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से अपनी नजरें हटाने का जोखिम नहीं उठा सकते.
यह उस तरह की फिल्म है जहां आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से अपनी नजरें हटाने का जोखिम नहीं उठा सकते #Yodha
— Saurabh Dubey (@Saurabh6635) March 15, 2024
तीसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक खास चीज है कि वह यूनिक और नेक्सट लेवल परफॉर्मेंस देते हैं.
One amazing thing about Sidharth Malhotra is that he gives unique and next level performance. #Yodha
— Radhika Pandey (@iRadhikaP) March 15, 2024
चौथे यूजर ने लिखा, योद्धा की दुनिया में खो जाने के लिए तैयार हो जाइए. पांचवे यूजर ने लिखा, योद्धा एक टॉप मूवी है.
Ready to get lost in the world of #Yodha.
— Kajal Agrawal 🇨🇮🙏 (@KajalAgraw78758) March 15, 2024
छठे यूजर ने लिखा, फ़िल्म का निर्माण डिज़ाइन नहीं बल्कि दर्शकों के लिए एक दृश्य दावत है.
.#Yodha is a top notch movie
— Ritu Agarwal (@RituAgarwa67101) March 15, 2024
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में बनीं योद्धा को पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने डायरेक्ट किया है. योद्धा का बजट केवल 55 करोड़ बताया जा रहा है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, योद्धा की पहले दिन की एडवांस बुकिंग अब तक 1.33 करोड़ की हुई है. वहीं पहले दिन का आंकड़ा 5 से 8 करोड़ का बताया जा रहा है.
Sid has given yet another phenomenal film to Indian cinema like Shershaah."#Yodha
— Deepak (@Allurohit_45) March 15, 2024
कहानी की बात करें तो योद्धा आतंकवादियों द्वारा एक यात्री विमान का अपहरण करने के बाद, उसमें सवार एक ऑफ-ड्यूटी सैनिक अपहर्ताओं को हराने और इंजन के विफल होने पर यात्रियों की जान बचाने के लिए एक रणनीति तैयार करने की कहानी बताती है. फिल्म में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अवतार देखने को मिला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं