विज्ञापन
This Article is From May 03, 2020

जॉन सीना ने ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर जताया दुख, इंस्टाग्राम पर की Photo शेयर

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) स्टार जॉन सीना (John Cena) ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन पर शोक जताया है.

जॉन सीना ने ऋषि कपूर  और इरफान खान के निधन पर जताया दुख, इंस्टाग्राम पर की Photo शेयर
जॉन सीना (John Cena) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया. दोनों के निधन पर देश-दुनिया से खूब रिएक्शन आए. अब डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) स्टार जॉन सीना (John Cena) ने भी दोनों के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने दोनों ऋषि कपूर और इरफान खान की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है. जॉन सीना  (John Cena) ने हालाकि, इनकी तस्वीरों पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है. डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार द्वारा शेयर किए गए फोटो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

जॉन सीना (John Cena) द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर बताती है कि उन्हें भी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन का उतना ही दुख है जितना किसी भारतीय फैन्स को है. यह पहली बार नहीं है कि जॉन सीना ने किसी भारतीय की तस्वीर शेयर की हो. उन्होंने बीते दिनों बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे आसिम रियाज की भी तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं.

बता दें कि करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन सुबह पौन नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था. वहीं इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हुआ. बता दें कि साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं.

इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वह वापस भारत लौटे. एक्टर इरफान खान अपने इलाज के कारण काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे थे. हालांकि, लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी. इरफान खान को बीते दिन वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया. लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Cena, Rishi Kapoor, Irrfan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com