- स्टोन कोल्ड की WWE Raw में धमाकेदार एंट्री
- WWE के रिंग में यूं मचाया कोहराम
- WWE का वीडियो हुआ वायरल
WWE Raw: स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) WWE के ऐसे रेस्लर है, जिनके रिंग में ही फैन्स की दीवानगी सिर चढ़कर बोलने लगती है, और रिंग में मौजूद रेस्लर के होश फाख्ता हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा हाल ही में WWE Raw में देखने को मिला जब, स्टोन कोल्ड ने रिंग में एंट्री मारी. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) के डब्ल्यूडबल्यूई रॉ में आते ही, फैन्स के शोर से पूरा माहौल गूंज उठा और उन्होंने बीयर के साथ ही अपने फेमस दांव स्टनर का इस्तेमाल भी किया. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और उनके फैन्स के जोरदार रिएक्शन भी आ रहे हैं. स्टोन कोल्ड हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.
रानू मंडल को लेकर लता मंगेशकर ने किया था कमेंट, अब हिमेश रेशमिया का यूं आया जवाब
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा को यूं कहा I Love You, वीडियो हुआ वायरल
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) के इस वीडियो को wwe ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है और इस वीडियो को अभी तक आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. wwe ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः 'कमाल का स्टनर (Stunner).' स्टनर स्टोन कोल्ड का सिग्नेचर दांव है, और जब भी वह किसी रेस्लर पर ये दांव लगाते हैं तो वह चारों खाने चित हो जाता है. ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी नजर आता है.
Dream Girl Movie Review: पैसा वसूल है आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की 'ड्रीम गर्ल'
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) की WWE Raw में धमाकेदार एंट्री होती है. जिसमें रिंग में मौजूद रेस्लर एजे स्टाइल के साथ बीयर भी शेयर करते हैं. अकसर स्टोन कोल्ड रिंग में जश्न के लिए बीयर खोलते हैं. वे एजे को बीयर पीने के लिए देते हैं, और खुद भी पीते हैं. लेकिन इससे पहले एजे कुछ समझ पाते, स्टोन कोल्ड उनको अपने स्टनर का स्वाद चखा देते हैं. स्टोन कोल्ड के स्टनर को एजे झेल नहीं पाते, और वहीं रिंग में चारों खाने चित हो जाते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं