विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2024

ऑस्कर से पहले ही बंट गए ऑस्कर, इस मूवी को मिला साल की सबसे बकवास फिल्म का अवॉर्ड

ऑस्कर्स अवॉर्ड्स 2024 से पहले रेजी अवॉर्ड्स में सबसे खराब फिल्म का अवॉर्ड विन्नी द पूह को मिला है.

ऑस्कर से पहले ही बंट गए ऑस्कर, इस मूवी को मिला साल की सबसे बकवास फिल्म का अवॉर्ड
"विनी द पूह" को मिला सबसे खराब फिल्म का अवॉर्ड
नई दिल्ली:

ऑस्कर 2024 शुरु होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं. वहीं सिनेमा प्रेमी जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन कौन सी फिल्मों को अवॉर्ड मिलेगी. इसी बीच साल 2023 में सबसे बकवास बकवास का फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड दो फिल्मों को मिल गया है. दरअसल, बच्चों के फेवरेट कैरेक्टर "विनी द पूह" पर आधारित एक डरावनी फिल्म को शनिवार को वार्षिक ऑस्कर स्पूफ में रेज़ी वोटर्स द्वारा वर्स्ट यानी सबसे खराब फिल्म का अवॉर्ड मिला. 

"विनी-द-पूह: ब्लड एंड हनी" को 44वें रैज़ीज़ में नॉमिनेटेड 5 श्रेणियों में शामिल किया गया था, जिसमें चित्र, निर्देशक, पटकथा, स्क्रीन युगल और रीमेक/रिप-ऑफ/सीक्वल शामिल थे. अवॉर्ड्स के लिए इसकी योग्यता पर प्रकाश डालते हुए, द जैग्ड एज प्रोडक्शंस फिल्म को वैरायटी के डेनिस हार्वे द्वारा "एक रॉक-बॉटम जॉइंट के रूप में वर्णित किया गया, जो रॉटेन टोमाटोज़ पर अपनी वैचारिक नौटंकी द्वारा स्थापित सबसे बुनियादी अपेक्षाओं को भी पूरा करने में विफल रहता है".

ऑर्गनाइजर्स के अनुसार, रेजी अवॉर्ड्स को ऑस्कर्स का बुरा भाई कहा जाता है, जिसमें विन्नी द पूह ब्लड एंड हनी को सबसे खराब फिल्म कहा गया. फिल्म की बात करें तो 26 जनवरी 2023 में रिलीज हुई फिल्म को 1 लाख USD के बजट में बना गया था, जिसने 52 लाख USD का बॉक्स ऑफिस कलेक्ट किया था. लेकिन फिल्म को खराब रिव्यू मिले थे. इसके बाद 14 फरवरी साल 2024 में इसका सीक्वल रिलीज किया गया, जो खास जगह नहीं बना पाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oscar 2024, Winnie-the-Pooh, Razzies Award, Winnie The Pooh Blood And Honey, Winnie The Pooh Blood And Honey  worst Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com