विज्ञापन

'बॉर्डर 2' में सनी देओल के बेटे का रोल निभाएगा ये एक्टर, 16 की उम्र में छोड़ा घर, कई बार हुआ था रिजेक्ट

Sunny Deol's son in Border 2: बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के बेटे अंगद सिंह कलेर का किरदार निभाने वाले गुनीत संधू (Guneet Sandhu) कौन हैं? जानें उनके संघर्ष और सिलेक्शन की पूरी कहानी.

'बॉर्डर 2' में सनी देओल के बेटे का रोल निभाएगा ये एक्टर, 16 की उम्र में छोड़ा घर, कई बार हुआ था रिजेक्ट
बॉर्डर 2 में सनी देओल के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे गुनीत संधू
नई दिल्ली:

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) इन दिनों चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की यादें ताजा कर दी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सनी देओल के ऑनस्क्रीन बेटे गुनीत संधू (Guneet Sandhu) की हो रही है. 23 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में गुनीत एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. आइए जानते हैं कौन हैं गुनीत संधू और कैसे मिला उन्हें ये बड़ा ब्रेक.

कौन है फिल्म में सनी देओल का बेटा

फिल्म में सनी देओल के ऑनस्क्रीन बेटे का किरदार युवा अभिनेता गुनीत संधू निभा रहे हैं. उनका रोल अंगद सिंह कलेर नाम के एक फौजी का है, जो सेना में शामिल होता है. सनी देओल की पत्नी की भूमिका मोना सिंह कर रही हैं. गुनीत के लिए 'बॉर्डर 2' करियर का बड़ा मौका है. वे मुंबई में सालों की मेहनत के बाद यहां पहुंचे हैं. गुनीत ने सनी देओल की पुरानी फिल्में जैसे 'बॉर्डर' और 'गदर' देखकर बड़े होने का जिक्र किया है. सेट पर सीनियर कलाकारों के साथ काम करके उन्होंने काफी कुछ सीखा.

कौन है गुनीत संधू

गुनीत संधू का सफर आसान नहीं रहा. 16 साल की उम्र में 10वीं पास करने के बाद वे आगे पढ़ाई और सपनों को पूरा करने मुंबई चले गए. यहां उन्होंने भावनात्मक, पेशेवर और रचनात्मक चुनौतियों का सामना किया. कई ऑडिशन दिए, एक्टिंग वर्कशॉप किए, लेकिन बार-बार असफलताएं मिलीं. उनका पहला ब्रेक विज्ञापनों से मिला. एक कैंपेन में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया. करीब चार साल तक वे ऐड फिल्मों में व्यस्त रहे, लेकिन वे कुछ अलग करना चाहते थे. इसी दौरान 'बॉर्डर 2' के लिए ऑडिशन दिया और चयन हो गया. यह उनके लिए सपने जैसा पल था. उन्होंने बताया कि चयन की खबर सुनकर उनके पिता की आंखें भर आईं.

बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट

इससे पहले गुनीत अभिषेक बच्चन की फिल्म 'घूमर' और वेब सीरीज 'जब वी मैच्ड' में छोटे रोल कर चुके हैं, लेकिन ज्यादा ध्यान नहीं मिला. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 9,445 फॉलोअर्स हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'बॉर्डर 2' गुनीत को नई पहचान देगी. फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि जेपी दत्ता और भूषण कुमार इसके निर्माता हैं. कलाकारों में मेधा राणा, अहान शेट्टी, आन्या सिंह और सोनम बाजवा भी शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Cast, Guneet Sandhu Actor, Sunny Deol Son In Border 2, Guneet Sandhu Biography
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com