विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2024

कौन हैं जूही चावला के पति जय मेहता, जिनकी है अरबों की दौलत और हैं केकेआर के को ओनर

जूही चावला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने जय मेहता से शादी की थी. जय से शादी के बाद जूही को कई लोगों ने ताने भी मारे थे मगर उन्हें कभी उनसे फर्क नहीं पड़ा.

कौन हैं जूही चावला के पति जय मेहता, जिनकी है अरबों की दौलत और हैं केकेआर के को ओनर
कौन हैं 90s के दिलों की धड़कन जूही चावला के पति
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. जूही ने अब एक्टिंग की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है और अपने पति के साथ उनका बिजनेस संभालने में मदद करती हैं. जूही चावला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने जय मेहता से शादी की थी. जय.मेहता से शादी के बाद जूही चावला को कई लोगों ने ताने भी मारे थे मगर उन्हें कभी उनसे फर्क नहीं पड़ा. आज आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं जूही चावला के पति जय मेहता.

कौन हैं जय मेहता

बिजनेस की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं जय मेहता. वो द मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं और देश-विदेश में फैले बिजनेस को देखते हैं. जय की कंपनी सीमेंट, बिल्डिंग मैटेरियल से लेकर इंजीनियरिंग जैसे कई सेक्टर में काम करती है. उनका बिजनेस बहुत ज्यादा फैला हुआ है. जय का ये बिजनेस पुश्तों से चलता आ रहा है. उनके दादा के बिजनेस को ही जय आगे बढ़ा रहे हैं. मेहता ग्रुप की संपत्ति 5000 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है.

जय मेहता की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है और उसके बाद स्विट्जरलैंड के फेमस इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की है. जय.मेहता ने साल 1995 में जूही चावला से शादी की थी. उनके दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन हैं. जय अपने परिवार के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में रहते हैं.

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

बता दें जूही चावला जय मेहता की दूसरी पत्नी हैं. जय की पहली पत्नी का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था. जय और जूही की मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी. तब दोनों की दोस्ती हो गई थी लेकिन एक-दूसरे में दिलचस्पी नहीं थी. जब कुछ साल बाद जय और जूही दोबारा मिले तो उन्हें पता चला की जय की पत्नी की डेथ हो गई है. जिसके बाद जूही का जय के लिए व्यवहार बदल गया.  धीरे-धीरे दोनों नजदीक आने लगे और चुपचाप शादी कर ली थी. जब जूही ने शादी की तो वो अपने करियर के पीक पर थीं इस वजह से उन्होंने अपनी शादी का खुलासा नहीं किया था. शादी के कई साल बाद उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juhi Chawla, Juhi Chawla Husband, Jay Mehta, Juhi Chawla Ke Pati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com