विज्ञापन

भोजपुरी सिंगर मंदिरों के बाहर गाती थीं गाना, हनी सिंह के एक मौके ने बदल डाली तकदीर

रातों-रात किस्मत कैसे बदलती है, यह इस कलाकार से पूछे जो कभी मंदिरों में गाना गाती थीं और आज यो यो हनी सिंह के गाने में रैप किया, आइए आपको बताते हैं रागिनी विश्वकर्मा के बारे में.

भोजपुरी सिंगर मंदिरों के बाहर गाती थीं गाना, हनी सिंह के एक मौके ने बदल डाली तकदीर
Maniac Singer: हनी सिंह की मेनिएक से बदली भोजपुरी सिंगर की किस्मत
नई दिल्ली:

रैपर और म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह का नया गाना मेनिएक इन दिनों खूब चर्चा में है, इस गाने में हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता भी नजर आ रही हैं. सबसे बड़ी बात की इस गाने में रैप हनी सिंह ने नहीं बल्कि भोजपुरी सिंगर ने किया है, जो कभी मंदिर के बाहर बैठकर गाना गाती थीं. हनी सिंह की तरफ से उन्हें यह ऑफर मिला, फिर उन्होंने इस गाने में भोजपुरी रैप का तड़का लगाया. यह गाना खूब लाइमलाइट में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इस रैप को गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा भी छाई हुई हैं, आइए आपको बताते हैं यह कौन हैं?

कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा

हनी सिंह के नए गाने मेनिएक में रैप करने वाली रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं. वह मंदिरों और कई आयोजनों में हारमोनियम और ढोलक के साथ ट्रेडिशनल भोजपुरी गाने गाती हैं. भोजपुरी के अलावा वह अवधी और गजल गायन में भी माहिर हैं. उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें से एक कूलर से न गर्मी ई जाला काफी फेमस हुआ था, इसे यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. सोशल मीडिया पर भी रागिनी विश्वकर्मा खूब एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

कैसे मिला हनी सिंह का आईकॉनिक सॉन्ग

NDTV इंडिया को दिए रागिनी विश्वकर्मा के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हनी सिंह की टीम से किसी विनोद वर्मा ने उनके गुरु को फोन किया था. शुरू में यह बात साफ नहीं थी कि यह गाना हनी सिंह के साथ होगा, लेकिन उन्हें लगा कि बॉलीवुड में कोई सॉन्ग गाना है. उस समय हनी सिंह के बारे में बताया नहीं गया था. कुछ समय बाद गोरखपुर के अर्जुन अजनबी के लिखे हुए गाने को उन्होंने रिकॉर्ड किया, बाद में उन्हें पता चला कि यह गाना हनी सिंह के एल्बम का हिस्सा बनेगा. हनी सिंह के साथ काम करने के बाद रागिनी विश्वकर्मा को भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक मिल सकता हैं. भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने भी उनके साथ काम करने का वादा किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com