विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

जब अपनी ही सहेली की सौतन बनने को तैयार हो गई थीं मधुबाला, फिर जो हुआ...

आज हम बात करेंगे ऐसी ही दो एक्ट्रेसेस के बारे में, सिनेमा इंडस्ट्री की नायाब हीरा थी. उन जैसा ना कोई था और ना कोई होगा. दोनों के लाखों करोड़ों फैंस थे.

जब अपनी ही सहेली की सौतन बनने को तैयार हो गई थीं मधुबाला, फिर जो हुआ...
मधुबाला ने कमाल से शादी की इच्छा जाहिर की थी

बॉलीवुड में चालीस और पचास के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हुई, जिनकी खूबसूरती और एक्टिंग की आज भी दुनिया दीवानी है. अपने दौर में उन एक्ट्रेसेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी. अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बल पर लोगों को दिलों पर जल्द ही राज करने लगी. हालांकि उनमें से कई एक्ट्रेसेस ऐसी हुईं, जो सिनेमा की दुनिया पर राज करने के बाद कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं. आज हम बात करेंगे ऐसी ही दो एक्ट्रेसेस के बारे में, सिनेमा इंडस्ट्री की नायाब हीरा थी. उन जैसा ना कोई था और ना कोई होगा. दोनों के लाखों करोड़ों फैंस थे. लेकिन दोनों सच्चे प्यार के लिए तरसती हुई, इस दुनिया से रुखसत हुईं. जी हां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नरगिस और मीना कुमारी की. 

मीना कुमारी ने अपने जमाने में शानदार हिट फिल्में दी हैं. वहीं मधुबाला अपनी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती के बल पर भी बॉलीवुड पर राज कर रही थी. दोनों  अच्छी सहेलियां थी लेकिन बाद में दोनों के बीच फिल्मों को लेकर प्रतिद्वंद्विता हुईं. ये भी कहा जाता है कि कमाल अमरोही को लेकर मधुबाला काफी सीरियस हो गई थी. फिल्म महल की शूटिंग के दौरान कमाल अमरोही और मधुबाला एक दूसरे के करीब आ गए थे और इसके  बाद मधुबाला ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की.

 हालांकि  कमाल अमरोही पहले से ही शादीशुदा थे. उनके चार बच्चे थे. वहीं उन्होंने दूसरी शादी मीना कुमारी से की थी. बाद में जब मीना कुमारी को पता चला कि मधुबाला उनकी तीसरी पत्नी बनने को तैयार हैं, तो यह बात मीना को अच्छी नहीं लगी. इसके बाद दोनों के रिश्ते में दुरियां आ गई. हालांकि बाद में मधुबाला ने सिंगर किशोर कुमार से शादी कर ली. लेकिन दोनों ही एक्ट्रेस  कम ही उम्र में चल बसीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhubala, Madhubala Meena Kumari Kamal Amrohi, Madhubala Meena Kumari Photos, Madhubala Kamal Amrohi, Madhubala Kamal Amrohi Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com