शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी बड़े पर्दे पर बेहद पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक रही है. इश्क-विश्क में दोनों पहली बार साथ दिखे थे और फिर लाइफ हो तो ऐसी, विवाह जैसी फिल्मों में साथ काम किया. विवाह में दोनों की जोड़ी को खास तौर पर खूब पसंद किया गया. उन दिनों उनके रोमांस और अफेयर की खबरें भी फैलने लगीं. इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन इतना पसंद किया गया कि फैंस दोनों को हर बार साथ देखना चाहते थे. लेकिन एक बार कुछ ऐसा भी हुआ कि अमृता ने शाहिद को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, वो भी खुद शाहिद की मम्मी के कहने पर उन्होंने ऐसा किया. आइए जानते हैं कि क्या है ये किस्सा.
इस सीन में नर्वस थीं अमृता राव
अब से 21 साल पहले आई फिल्म इश्क विश्क साल 2003 में रिलीज हुई थी. ये शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमृता राव एक सीन को लेकर बड़ी परेशान थीं. अमृता को एक सीन में शाहिद को थप्पड़ जड़ना था, लेकिन अमृता ऐसा कर नहीं पा रही थीं. इस समय शाहिद की मां भी सेट पर मौजूद थीं. ऐसे में अमृता के लिए ये सीन और भी मुश्किल हो रहा था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खुद शाहिद की मां ने अमृता को किया डायरेक्ट
अमृता की मुश्किल को देखते हुए शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने खुद अमृता को समझाया. उन्होंने अमृता से कहा कि ये तुम्हारा काम है और तुम्हें ये परफेक्टली करना है. वह अमृता के पास खड़ी होकर उन्हें मोटिवेट भी कर रही थीं और कह रही थीं कि मारो.. तुम्हें ये करना है. इसके बाद अमृता ने ये सीन पूरा किया और शाहिद को जोरदार तमाचा मारा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं