विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2024

जब ऐश्वर्या और अपना गाना सुन रोने लगे थे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स बोले- भाई को सच्ची मोहब्बत थी

सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा है. खासकर ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते की चर्चा सबसे अधिक रही. कहा जाता है कि सलमान ऐश्वर्या से सच्चा प्यार करते थे, जिसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो है.

जब ऐश्वर्या और अपना गाना सुन रोने लगे थे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स बोले- भाई को सच्ची मोहब्बत थी
सलमान खान का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के ‘दबंग' कहे जाते हैं, उनकी फैंस उन्हे भाईजान कह कर भी बुलाते हैं. तीन दशक से भी अधिक समय से फिल्मों में एक्टिव रहे सलमान आज भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मजा देते हैं. इस साल उनकी फिल्म द बुल रिलीज होने वाली है, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सलमान अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं. सलमान खान का रिश्ता बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ रहा है. खासकर ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते की चर्चा सबसे अधिक रही.

सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता

1990 के दशक में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में रहती थीं. दोनों एक दूसरे के प्यार में थे. लेकिन अपने रिश्ते के दो साल बाद, कथित तौर पर सलमान के एग्रेसिव रवैये की वजह से ऐश्वर्या और सलमान अलग हो गए. इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी की और दोनों की एक बेटी भी है. इधर सलमान अब भी सिंगल हैं. सलमान खान को उस रिश्ते की टीस शायद आज तक होती है, जो एक रियलिटी शो में कैमरे के सामने छलक गया था.

छलक पड़े थे सलमान के आंसू

ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने एक साथ एक सुपरहिट फिल्म दी थी, हम दिल दे चुके सनम. इस फिल्म में एक गाना था ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलने लगी', जिसे इस्माइल दरबार ने कंपोज किया था और केके ने गाया था. सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा' में जब सलमान खान के सामने एक कंटेस्टेंट ने इस गाने को गाया तो सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाए. कैमरे में आंसू पोछते सलमान कैद हो गए. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Aishwarya Rai, Salman Khan Crying Video, Salman Khan Throwback Video, Salman Khan Old Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com