बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को पुणे जाते समय किसी से लिफ्ट लेनी पड़ी और इस लिफ्ट के सहारे रवीना अपनी मंज़िल तक पहुंची। रवीना टंडन मुम्बई से पुणे जा रही थी, एक चैरिटी इवेंट में शिरकत करने और अचानक मुम्बई-पुणे हाईवे पर रवीना की कार पंचर हो गई। उस रास्ते पर टायर बनवाने का कोई रास्ता न था। तभी एक कार उनके पास रुकी और उस कार में बैठी एक महिला ने रवीना को लिफ्ट देने के लिए पूछा। रवीना के पास कोई और चारा नहीं था, लिहाज़ा रवीना ने लिफ्ट लेना ही बेहतर समझा। नसीब से रवीना को लिफ्ट देने वाली महिला बहुत बड़ी फैन निकली रवीना की।
रवीना पहले उस फैन के घर गई और उसके घर का खाना भी खाया उसके बाद उस फैन ने रवीना को उनकी मंज़िल तक सुरक्षित पहुंचाया। और उसकी मदद से रवीना उस सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचने में सफल हुई। ये सफ़र रवीना के लिए यादगार बना और उनकी फैन के लिए भी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं