इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर घमासान मचा हुआ है. फिल्म के डायलॉग्स और किरदारों पर खूब कंट्रोवर्सी हो रही है. हर कोई इस फिल्म को लेकर अपनी राय दे रहा है. रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी फिल्म मेकर्स को फटकार लगाई है. अरुण गोविल और उनकी रामायण के किस्से आज भी हर किसी के जेहन में हैं. इस किरदार को निभाकर वे रियल लाइफ में भी पूजे जाने लगे थे. लोग उन्हें भगवान राम की तरह ही मानते हैं. उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई. हालांकि, उनसे जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है. तब उन्हें अपने ही फैन से खूब डांट सुननी पड़ी थी. आइए जानते हैं वो इंट्रेस्टिंग किस्सा...
कभी खूब सिगरेट पीते थे अरुण गोविल
इस घटना का जिक्र खुद एक्टर अरुण गोविल ने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में किया था. कुछ समय पहले ही रामानंद सागर की 'रामायण' की पूरी टीम इस शो पर पहुंची थी. इसी शो में अरुण गोविल ने फैंस की डांट वाली बात सबसे सामने बताई. उन्होंने बताया कि, एक बार वह तमिल फिल्म की शूटिंग में बिजी थे. इस फिल्म में बालाजी तिरुपति के किरदार अरुण गोविल ही निभा रहे थे और मां लक्ष्मी के किरदार में थी भानुमती. ये वो दौर था, जब अरुण गोविल को सिगरेट की लत थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब रामायण के 'राम' को फैंस से खानी पड़ी थी डांट
अरुण गोविल ने आगे बताया कि,'मुझे जब भी मौका मिलता मैं सेट पर ही सबकी नजरों से बचकर सिगरेट पी लेता था. दोपहर की लंच के बाद तो अगर मुझे सिगरेट नहीं मिलती तो काफी अजीब लगता था, तो उस समय मैं सिगरेट पीता ही पीता था. बस इसी तलब में एक दिन मैं सिगरेट पी रहा था कि तभी मेरे ही एक फैन की नजर मुझपर पड़ गई. वो काफी देर तक मुझे घूरते रहे और जब उनसे नहीं रहा गया तो मेरे पास आए और अपनी भाषा में मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई. हालांकि, उन्होंने क्या कहा मुझे समझ नहीं आई लेकिन उनका हाव भाव यही बता रहा था कि उन्होंने मुझे खूब बुरा-भला कहा है.'
इस तरह अरुण गोविल ने छोड़ दी सिगरेट
अरुण गोविल ने बताया कि, 'जब वो सज्जन वहां से चले गए तब पास में ही खड़े एक शख्स को मैंने बुलाया और पूछा कि आखिर वो कह क्या रहे थे. तब उसने मुझे समझाया कि, उस शख्स ने कहा है कि हम तो तुम्हें भगवान समझ रहे हैं और तुम यहां सिगरेट पी रहे हो.' अरुण गोविल ने बताया कि उस बात ने उन्हें इस कदर झकझोरा कि उन्होंने फिर कभी सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाया.
"और मेरा ?" पति रणबीर के लुक की तारीफ सुनकर आलिया ने प्यारे अंदाज में पैपराजी से पूछा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं