विज्ञापन

22 साल बाद किस वजह से अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं रवीना टंडन, वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर ने किया खुलासा

करीब 22 साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में इस सुपरहिट जोड़ी की वापसी ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. दोनों को एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

22 साल बाद किस वजह से अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं रवीना टंडन, वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर ने किया खुलासा
22 साल बाद लौटी अक्षय-रवीना की जोड़ी
NDTV

90's की बात हो और अक्षय कुमार-रवीना टंडन की जोड़ी का जिक्र न आए, ऐसा होना मुश्किल है. एक समय था जब बड़े पर्दे पर इन दोनों की एंट्री होते ही सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंजने लगती थीं. फिल्मों के साथ-साथ इनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही. फिर वक्त बदला और दोनों की राहें अलग हो गईं. लेकिन फैंस के दिलों में इस जोड़ी का क्रेज कभी फीका नहीं पड़ा. अब पूरे 22 साल बाद जब अक्षय और रवीना एक बार फिर 'वेलकम टू द जंगल' में साथ नजर आने वाले हैं, तो पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. दिलचस्प बात ये है कि इस मोस्ट अवेटेड कमबैक के पीछे की वजह का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है.

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर अक्षय कुमार ने दी रणवीर सिंह का मात, नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 से ज्यादा देखी जा रही है ये फिल्म

फैंस की चाहत बनी कमबैक की वजह

अक्षय कुमार और रवीना टंडन जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में साथ दिखाई देंगे. जब अहमद खान से पूछा गया कि क्या इतने साल बाद दोनों कलाकारों को एक फिल्म में लाना मुश्किल था, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इसे किसी चुनौती की तरह नहीं देखा. उनके मुताबिक दर्शक आज भी इस जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं. यही वजह थी कि उन्होंने फैंस के लिए इस यादगार जोड़ी को फिर से एक साथ लाने का फैसला किया.

रवीना का जवाब सुनकर खुश हो गए डायरेक्टर

अहमद खान ने बताया कि जब रवीना को पता चला कि अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो उनका रिएक्शन बेहद सहज था. रवीना ने कहा कि सभी स्टार्स प्रोफेशनल हैं, समझदार हैं और अच्छे दोस्त भी हैं. ऐसे में साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. डायरेक्टर के मुताबिक उनकी इस बात ने माहौल को और भी पॉजिटिव बना दिया.

सेट पर गूंज उठीं तालियां

फिल्म में अक्षय और रवीना का एक खास डांस सीक्वेंस भी रखा गया है. अहमद खान ने बताया कि जब दोनों कलाकार एक साथ शूटिंग के लिए पहुंचे तो सेट पर मौजूद लोग काफी एक्साइटेड हो गए. कई लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. पुराने दौर की इस सुपरहिट जोड़ी को फिर से साथ देखकर पूरी टीम भावुक हो गई.

सुनील शेट्टी भी हुए इमोशनल

अहमद खान ने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि सेट पर मौजूद सुनील शेट्टी ने अक्षय और रवीना को साथ देखकर कहा, 'अरे, मेरी 'मोहरा' वाली जोड़ी आ गई.' ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे. सुनील भी 1994 की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' का हिस्सा थे, इसलिए उनके लिए यह पल खास बन गया. बता दें कि अक्षय और रवीना आखिरी बार साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी' में साथ नजर आए थे. अब 22 साल बाद 'वेलकम टू द जंगल' के जरिए उनकी वापसी फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Raveena Tondon, Welcome To The Jungle, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com