14 अगस्त, 2025 की तारीख को कहीं लिखकर रख लीजिए या मोबाइल पर रिमाइंडर लगा लीजिए. इस दिन कुछ बड़ा होने वाला है. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ की दो बिग बजट और बिग सुपरस्टार वाली फिल्मों का टकराव होने वाला है. 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और सुपरस्टार रजनीकांत की कूली रिलीज होने जा रही हैं. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में आ रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस दिन बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसे यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. वॉर 2 साल 2019 की सुपरहिट वॉर की सीक्वल है और इसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. यशराज फिल्म्स ने पहले ही 14 अगस्त की रिलीज डेट फाइनल कर रखी है. इसकी एक वजह लंबा वीकेंड है और इसे ही भुनाने की तैयारी हैं. ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग और जूनियर एनटीआर का साउथ में दबदबा, फिल्म की संभावनाओें को मजबूत बनाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कूली में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं, जिसे लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म भी पैन-इंडिया रिलीज की तैयारी में है, जिसमें नागार्जुन और श्रुति हासन जैसे सितारे शामिल हैं. शुरू में कूली की टीम इस टक्कर से बचना चाहती थी, लेकिन अब खबरें हैं कि वे भी 14 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार हैं. रजनीकांत का जलवा और लोकेश का स्टाइलिश डायरेक्शन इसे एक मजबूत दावेदार बनाता है.
जाहिर है, इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होता है तो स्क्रीन के साथ दर्शक भी बंटने का जोखिम तो रहेगा. जहां वॉर 2 हिंदी बेल्ट में मजबूत दिखती है, वहीं कूली साउथ में अपना दबदबा बनाए रख सकती है. अब देखना यह है कि दोनों ही फिल्में अपनी इस तारीख पर टिकी रहती हैं या फिर कुछ फेरबदल होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं