विज्ञापन

खुद एक्शन करते हैं एक्टर्स, ऋतिक रोशन ने बताया बेवकूफी! बोले- ये बैन होना चाहिए

ऋतिक रोशन कृष और वॉर जैसी फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आ चुके हैं. जबकि उन्होंने कहा कि वह एक्टर्स द्वारा खुद एक्शन करना बेवकूफी मानते हैं.  

खुद एक्शन करते हैं एक्टर्स, ऋतिक रोशन ने बताया बेवकूफी! बोले- ये बैन होना चाहिए
ऋतिक रोशन ने खुद स्टंट करने वाले एक्टर्स को बताया बेवकूफ
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्हें उनके डांस के लिए पहचाना जाता है. जबकि वॉर और कृष जैसी फिल्मों में उनका एक्शन काफी चर्चा में रहा. लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ एक्टर्स के अपने स्टंट को खुद करने के कॉन्सेप्ट पर अपने विचार देते हुए नजर आ रहे हैं. लहरें टीवी को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन स्टंट के दौरान मौजूद रिस्क के बारे में बात करते हैं और साफ करते हैं कि क्यों वह विश्वास करते हैं कि खतरनाक स्टंट खुद करने की बजाय ट्रेन्ड प्रोफेशनल को उनका काम करने देना चाहिए. 

ऋतिक रोशन ने स्टंट करने वाले एक्टर्स को बताया बेवकूफ!

ऋतिक रोशन कहते हैं, मैं नहीं मानता कि अपने स्टंट खुद करने चाहिए, मुझे यह बेवकूफाना लगता है. यह बैन हो जाना चाहिए. यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि इसे ईगो पर नहीं लेना चाहिए. आप एक एक्टर हैं. आप जादू की दुनिया बना रहे हैं. एक फैंटसी वर्ल्ड और एक फैंटसी को बनाने में बहुत कुछ जाता है. आपका मेकअप, डायलॉग, हेयर, कपड़े. यह सब आपके लुक को अनरियल से रियल बनाता है. 

ये भी पढ़ें- सूर्यवंशम के भानुप्रताप को जहर वाली खीर खिलाने वाला सोनू हो गया है 35 साल का गबरू जवान, ट्रांसफॉर्मेशन देख बिग बी भी कहेंगे- ये कौन है

ऋतिक रोशन ने कहा- स्टंटमैन का काम स्टंट करना होता है

आगे वह कहते हैं, "लोग कुछ खास तरह के काम करने में माहिर होते हैं, ताकि वे उस पूरी दुनिया को धीरे-धीरे, अलग-अलग हिस्सों में बनाने में आपकी मदद कर सकें. एक स्टंटमैन का काम स्टंट करना होता है. वह उस जगह आता है, अपना काम करता है, और उस बड़ी तस्वीर का एक और हिस्सा तैयार करता है और फिर आप आगे बढ़ते हैं. अगर वहां आपके मन में कोई ईगो है, तो यह ऐसा कहने जैसा है कि 'मैं अपने डायलॉग खुद लिखूंगा.' यह बेवकूफी है." 

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्में

ऋतिक रोशन कीई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिन्होंने कोई मिल गया के बाद कृष 3 जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में खूब एक्शन देखने को मिला, जिसे प्रोफेशनल स्टंट डबल द्वारा शूट किया गया था. वहीं एक स्टंट खुद परफॉर्म किया. एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर हार्नेस के साथ कूदना था. इस दौरान वह हाइट से नीचे गिरे. इसके कारण वह घयल हुए. लेकिन उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई. 

ये भी पढे़ं- देव आनंद का दोस्त, सख्त जज, पुलिस कमिश्नर, जमींदार, खलनायक के रोल के लिए हुआ पॉपुलर, बने होम्योपैथिक डॉक्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com