विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2022

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली ने खोला रेस्तरां, दिखाई पहली झलक, इस दिन होगी ओपनिंग

विराट कोहली ने मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम उन्होंने 'वन8 कम्यून' रखा है. विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है. खास बात ये है कि विराट ने ये रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के बंगले में बनाया है.

किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली ने खोला रेस्तरां, दिखाई पहली झलक, इस दिन होगी ओपनिंग
किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली ने खोला अपना नया रेस्तरां
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बैट्समैन विराट कोहली खेल के मैदान के बाहर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. अब अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर विराट एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. विराट कोहली ने मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है, जिसका नाम उन्होंने 'वन8 कम्यून' रखा है. विराट ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है. खास बात ये है कि विराट ने ये रेस्टोरेंट मशहूर गायक किशोर कुमार के बंगले में बनाया है.

विराट ने दर्शकों को कराया रेस्तरां का वर्चुअल टूर

मुंबई में मौजूद गायक किशोर कुमार के पुराने बंगले में विराट ने अपना रेस्तरां खोला है, इस बंगले को गौरी कुंज के नाम से जाना जाता हैं, जहां अब विराट का रेस्तरां 'वन8 कम्यून'  बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने इस बंगले को पांच साल के लिए लीज पर लिया है. विराट ने इस रेस्तरां की झलक एक वीडियो के जरिए दिखाई है. इस वीडियो में विराट के साथ टीवी के मशहूर एंकर मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में विराट का ये रेस्तरां बेहद भव्य और खूबसूरत नजर आ रहा है.

मनीष पॉल के साथ चखा खाने का स्वाद

इस क्लिप में मनीष और विराट को पूरे रेस्तरां की टूर करते देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेट और संगीत का समागम नजर आता है, जगह-जगह विराट की जर्सी टंगी नजर आती है तो वहीं दीवारों के ऊपर चढ़ा रंग और यहां का माहौल इसे बेहद खूबसूरत और शांत बनाते हैं. क्लिप में मनीष से बातचीत करते हुए विराट कहते हैं. 'उनके गीतों ने मुझे अंदर तक छुआ हैं, मैं हमेशा उनके मिलना चाहता था'. वीडियो में विराट और मनीष खाना चखते हुए भी नजर आते हैं. इस दौरान विराट किशोर कुमार का गाना गुनगुनाते हुए भी नजर आते हैं. बता दें कि इस आउटलेट के अलावा, विराट कोहली इसी नाम के रेस्तरां की एक श्रृंखला के भी मालिक हैं, जिसके दिल्ली, कोलकाता और पुणे सहित कई शहरों में आउटलेट हैं.

VIDEO: नीतू और रिद्धिमा कपूर गुलाबी रंग के आउटफिट हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Kohli, Kishore Kumar, विराट कोहली, Virat Kohli New Restaurant, Virat Kohli New Restaurant Photo Video, Google Samachar In Hindi, Bollywood News Gossips, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com