विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

विराट कोहली ने खरीदी देश की पहली Audi Q8 कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

भारतीय टीम (India Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ऑडी क्यू 8 ( Audi Q8) कार के पहले ऑनर बन गए हैं.

Also Read in
विराट कोहली ने खरीदी देश की पहली Audi Q8 कार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विराट कोहली (Virat kohli) ने खरीदी ऑडी क्यू 8 ( Audi Q8)
  • विराट कोहली ने खरीदी Audi Q8
  • कीमत जान उड़ जाएंगे होश
  • 15 जनवरी को हुई थी लॉन्च
नई दिल्ली:

भारतीय टीम (India Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ऑडी क्यू 8 ( Audi Q8) कार के पहले ऑनर बन गए हैं. ऑडी ने यह कार बीते बुधवार को यानी 15 जनवरी को लॉन्च की थी. ऑडी क्यू 8 की कीमत 1.33 करोड़ से शुरू होती है.  विराट कोहली द्वारा यह कार खरीदने पर सोशल मीडिया पर यह बातें भी चल रही हैं कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को गिफ्ट देने के लिए यह कार खरीदी है.

शहनाज के पापा ने पारस को लगाई झाड़, तो माहिरा से बोले- बहुत गुस्सा आ रहा है उसके...देखें Video

6u65me

विराट कोहली (Virat kohli) को हाल ही में आईसीसी (ICC) ने अपनी टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान भी चुना था. विराट कोहली स्प्रिट ऑफ क्रिकेट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. यह अवॉर्ड मिलने के बाद कोहली ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कई वर्षो तक गलत चीजों के लिए सबकी नजरों में रहने के बावजूद इसे (पुरस्कारों) पाकर मैं हैरान हूं. यह सौहार्द्र का एक हिस्सा है, जोकि खिलाड़ियों में अवश्य होता है." उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता है कि एक व्यक्ति जो ऐसी स्थिति से बाहर आ रहा है, उसका फायदा उठाने की जरूरत है. आप मैदान पर छींटाकशी कर सकते हैं, प्रतिबंध लग सकता है। आप ऐसी चीजें कहना चाहते हैं, जिससे कि आप अपने प्रतिद्वंद्वी को हराना चाहते हैं. लेकिन मजाक उड़ाना, यह कुछ ऐसा है जोकि किसी भी खेल भावना में नहीं है और मैं इसका समर्थन नहीं करता."

बच्चे के साथ चल रही थी महिला तभी पीछे से आई बिल्ली और किया ऐसा स्टंट, 40 लाख बार देखा गया Video

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) ने द ओवल मैदान पर स्टीव स्मिथ पर दर्शकों द्वारा की जा रही छींटाकशी का विरोध किया था और दर्शकों से स्मिथ का सम्मान करने की बात कही थी. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे शुक्रवार को राजकोट में खेला जाएगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Audi Q8, Ind Vs Aus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com