विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2022

फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने कहा, सुष्मिता ऐसी इंसान नहीं हैं जो किसी के प्यार में बैंक बैलेंस देख कर पड़ेंगी

एक समय फिल्म मेकर विक्रम भट्ट सुष्मिता सेन के काफी करीब थे. उन्होंने सुश को लेकर अपने अनुभवों के बारे में शेयर किया है. फिल्म निर्माता ने कहा है कि सुष्मिता आखिरी व्यक्ति हैं जो किसी के प्यार में पड़ने का फैसला करने से पहले बैंक बैलेंस की जांच करती हैं.

फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने कहा, सुष्मिता ऐसी इंसान नहीं हैं जो किसी के प्यार में बैंक बैलेंस देख कर पड़ेंगी
फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने सुश के साथ अपने अनुभव शेयर किए
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) काफी स्ट्रगल कर के आगे बढ़ी हैं. एक सामान्य परिवार की लड़की होने से लेकर मिस यूनिवर्स बनने तक की उनकी जर्नी किसी भी छोटे शहर की लड़की के लिए प्रेरणा देने वाली है. हालांकि इन दिनों वह सोशल मीडिया पर बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ डेटिंग को लेकर ट्रोल हो रही हैं. लोग उन्हें गोल्ड डिगर कह रहे हैं. सुश के कई बॉयफ्रेंड रहे और वह अपने रिश्तों को लेकर हमेशा ओपन रही हैं. अब तक रहे उनके सभी बॉयफ्रेंड स्ट्रगलर ही थे. सुष्मिता को शायद ही इस उम्र में फर्क पड़ता हो, वह लगभग 47 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं. आइडियली यह शादी की उम्र नहीं है और सुष्मिता काफी मैच्योर हैं वह जो भी फैसला लेंगी अपने परिवार और बेटियों को ध्यान में रख कर लेंगी.

एक समय फिल्म मेकर विक्रम भट्ट उनके काफी करीब थे. उन्होंने सुश को लेकर अपने अनुभवों के बारे में शेयर किया है. फिल्म निर्माता ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि सुष्मिता आखिरी व्यक्ति हैं जो किसी के प्यार में पड़ने का फैसला करने से पहले बैंक बैलेंस की जांच करती हैं. मैं तब कुछ भी नहीं था, मैं गुलाम को डायरेक्ट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे. मैं यह कभी नहीं भूलूंगा, तब सुष्मिता ही वह शख्स थीं, जो मुझे सबसे पहले यूएस ले गईं और उन्होंने सारा खर्च किया. मेरे पास पैसे नहीं थे. जब हम लॉस एंजिलिस पहुंचे और वहां एक लिमोजिन थी, तो मैं हैरान रह गया. उसने कहा कि वह अमेरिका में मेरी एंट्री को बेहद खास बनाना चाहती है.

विक्रम भट्ट ने आगे कहा कि सुष्मिता सेन अपने समय में बॉलीवुड पर राज कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ये नहीं चुना, क्योंकि उनके अपने सिद्धांत हैं, जिन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए त्याग करने को तैयार नहीं थीं. किसी ने मुझे उसके 11 बॉयफ्रेंड के नाम के साथ फॉरवर्ड किया और उसमें मेरा नाम था. मेरा मतलब है कि यदि आप 40 उम्र के पार हैं और विवाहित नहीं हैं, तो संभावना है कि आपके पास इतने सारे रिश्ते होंगे. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद वापसी की है और  को आखिरी बार उन्हें डिज्नी प्लस हॉटस्टार श्रृंखला आर्य सीजन 2 में देखा गया था. 

ये भी देखें :

VIDEO:  अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikram Bhatt Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughters, Sushmita Sen Family, Sushmita Sen Miss Universe, Sushmita Sen Lalit Modi, Sushmita Sen Lalit Modi Photos, Sushmita Sen Lalit Modi Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com