साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हालांकि जहां आमतौर पर स्टार्स की शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलता है, वहीं इस कपल ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखने का फैसला लिया है. खबरों के मुताबिक, इस शादी में सिर्फ करीब 50 खास मेहमानों को ही बुलाया गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड या साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों को शामिल नहीं किया गया है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
तीन दिन तक चलेगा समारोह
यह शादी उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस होटल में हो रही है, जो शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है. यह लोकेशन पूरी तरह से पब्लिक की नजरों से दूर है, जिससे कपल अपनी शादी को निजी और खास बना सके. होटल में प्राइवेट विला, झील और हेलीपैड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जो इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाती हैं. बताया जा रहा है कि यह तीन दिन तक चलने वाला समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: जब भारत-चीन युद्ध के दौरान पंकज उधास ने गाया 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना, खुश होकर लोगों ने दिया तोहफा
किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शादी को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. उदयपुर एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि मेहमानों का आगमन लगातार जारी है. हालांकि फिल्मी सितारों की मौजूदगी कम होगी, लेकिन कुछ खास मेहमानों में तेलंगाना के कुछ राजनेताओं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं. कपल की इस सीक्रेट वेडिंग को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और हर छोटी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं