विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

विद्या बालन ने यूं ली मिथुन चक्रवर्ती से प्रेरणा, शेयर किया वीडियो तो फैंस जरुर कहेंगे- ये क्या गोलमाल है

विद्या बालन ने गोलमाल 3 के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती के फनी सीन को रिक्रिएट किया है.

विद्या बालन ने यूं ली मिथुन चक्रवर्ती से प्रेरणा, शेयर किया वीडियो तो फैंस जरुर कहेंगे- ये क्या गोलमाल है
प्रेम चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग को विद्या बालन ने किया रिक्रिएट
नई दिल्ली:

विद्या बालन उन एक्ट्रेसेस हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियो शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती. वहीं फैंस को भी उनका ये अवतार देखना पसंद है. इसी के चलते अब एक्ट्रेस ने सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती से प्रेरणा लेते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. दरअसल, फनी वीडियो में विद्या बालन गोलमाल 3 के डायलॉग को रिक्रिएट करती दिख रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, कहां कहां?? प्रेरणा का सारा श्रेय मेरे प्यार मिथुन चक्रवर्ती दा को जाता है. क्लिप में एक्ट्रेस गोलमाल 3 में प्रेम चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती के फनी डायलॉग को रिक्रिएट करती हुई नजर आ रही हैं. इस पर फैंस ने फनी इमोजी की बहार लगा दी है और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

इससे पहले विद्या बालन ने एक और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें विद्या को फोन आता है कि सच सच बताना तुम हमसे कितना परसेंट प्यार करती हो. इसके जवाब में वो कहती हैं 72 परसेंट. फिर दूसरी ओर से पूछा जाता है कि सिर्फ 72 परसेंट क्यों. थोड़ा सा सोचने के बाद विद्या कहती हैं कि बाकी 28 परसेंट जीएसटी भी तो कटेगा. इसके बाद वो भी मजेदार सा एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं. 

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidya Balan, Mithun Chakraborty, Prem Chopra, Golmaal 3,    Vidya Balan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height