विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

विदाई पर घरवालों के गले लग कर खूब रोया दूल्हा, दुल्हन हाथ पकड़ यूं हंसती रही, लोग बोले- जमाना वाकई बदल रहा है

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो विदाई का है. आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें विदाई के समय दुल्हन अपने परिवार वालों से बिछड़ कर रोती है, लेकिन इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा.

विदाई पर घरवालों के गले लग कर खूब रोया दूल्हा, दुल्हन हाथ पकड़ यूं हंसती रही, लोग बोले- जमाना वाकई बदल रहा है
विदाई पर घरवालों के गले लग कर खूब रोया दूल्हा
नई दिल्ली:

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है. इस मौके पर हंसी खुशी का माहौल होता है तो वहीं कई बार इमोशनल कर देने वाले पल भी आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है, जो विदाई का है. आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसमें विदाई के समय दुल्हन अपने परिवार वालों से बिछड़ कर रोती है, लेकिन इस वीडियो में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा. जीहां इस वीडियो में दुल्हन हंसती नजर आ रही है तो वहीं दूल्हा रोता नजर आ रहा है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा रो रहा है और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के गले लग रहा है. वहीं सजी संवरी दुल्हन दुल्हा का हाथ पकड़े हंसे जा रही है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, सजन घर मैं चली. इसके साथ कैप्शन लिखा है, लो एक और सजन घर चली. 

जीहां वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि दुल्हन नहीं, बल्कि दूल्हा विदा हो रहा है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर काफी सारे कमेंट कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, आने वाले समय में ऐसा ही देखने को मिलेगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, बदलते जमाने के साथ कुछ भी हो सकता है. अब लड़के विदा होंगे. हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टी नहीं करते, हो सकता है इसे मजाक के लिए बनाया गया है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Groom Funny, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Cute Video, Bride Groom Viral Video, Vidai Ceremony Ka Video, Vidai Video Viral, Vidai Viral Video, Vidai Ka Video, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, Wedding Video Viral Video, Wedding Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com