वरुण धवन- नताशा दलाल के बाद बॉलीवुड के इन रोमांटिक कपल की शादी का फैन्स को है बेसब्री से इंतजार

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से 24 जनवरी को शादी रचा ली . वरुण की शादी बाद अपन फैन्स उन्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही बॉलीवुड के दूसरे कपल जिनकी रिलेशनशिप अकसर सुर्खियों में रहती हैं वह शादी के बंधन में बंधेंगे.

वरुण धवन- नताशा दलाल के बाद बॉलीवुड के इन रोमांटिक कपल की शादी का फैन्स को है बेसब्री से इंतजार

वरुण धवन- नताशा दलाल (Natasa Dalal) के बाद बॉलीवुड के इन रोमांटिक कपल की शादी का है फैन्स को इंतजार

खास बातें

  • वरुण धवन - नताशा दलाल ने 24 जनवरी को शादी रचाई
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैन्स को है इंतजार
  • ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द करने जा रहे हैं शादी
नई दिल्ली:

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से 24 जनवरी को शादी रचा ली . वहीं वरुण धवन (Varun Dhawan) की शादी बाद फैन्स को बॉलीवुड के ऐसे लव बर्ड्स की शादी का इंतजार है जो अकसर अपनी रिलेशनशिप और रोमांटिक फोटो की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के ऐसे कपल्स की जो जिनकी शादी को लेकर फैन्स बेहद एक्साइटे़ड हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रणबीर कपूर- आलिया भट्ट.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया  भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर अकसर कई तरह की अटकले लगाई जाती रही हैं वहीं खबरों की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में न्यू ईयर की इवनिंग पर दोनों की फैमिली साथ में एन्जॉय करती नजर आई थी. 

सलमान खान- यूलिया वंतूर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जिनकी शादी का इंतजार शायद हर किसी को है. सलमान अकसर अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. खबर की माने तो सलमान फिलहाल यूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में है और फैन्स चाहते हैं कि सलमान जितनी जल्दी हो वह यूलिया के शादी के बंधन में बंध जाए. 

अली फजल- ऋचा चड्ढा
एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अकसर अपनी रिलेशनशिप और रोमांटिक फोटो की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. दोनों 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण नहीं कर पाए लेकिन खबरों की माने तो दोनों जल्द ही इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. 

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रष्ठा
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद प्राइवेट रखती हैं लेकिन अब यह खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रष्टा से शादी के बंधन में बंधने वाली है. इस खबर के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही फैन्स को एक और खूबसूरत शादी देखने को मिल सकती है. 

सुष्मिता सेन- रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं दोनों अपनी खूबसूरत फोटो अकसर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते रहते हैं. दोनों की शादी को लेकर काफी समय से फैन्स इंतजार कर रहे हैं. 

फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर दोनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. साल 2018 से दोनों रिलेशनशिप में है और अकसर दोनो साथ में घूमते नजर आते हैं. अब फैन्स को इनकी शादी का लंबे समय से इंतजार है. 

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी समय से रिलेशनशिप में है अकसर दोनों साथ में पार्टी, छुट्टियां एन्जॉय करते हुए नजर आते हैं. 

तारा सुतारिया और आदर जैन
एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ब्वॉयफ्रेंड अदर जैन के साथ शादी को लेकर अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल कर चुके हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com