विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2022

वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने मेट्रो में जमकर खाया वड़ा पाव तो फैन्स को आया गुस्सा, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वरुण धवन और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुंबई की मैट्रो में सफर करते दिखाई दे रहे हैं.

वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने मेट्रो में जमकर खाया वड़ा पाव तो फैन्स को आया गुस्सा, देखें VIDEO
वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने मैट्रो में जमकर खाया वड़ा पाव
नई दिल्ली:

वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म का प्रमोशन भी जोरों शोरों से चल रहा है. कभी स्टार्स किसी शो में नजर आते हैं. तो कभी सड़क पर पोज देते नजर आते हैं, लेकिन इस बार तो फिल्म प्रमोशन का तरीका ही अलग था. जिसे देख फैन्स का सेलेब्स भी हैरान रह गए हैं. जी हां, हाल ही में वरुण धवन और कियारा आडवाणी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुंबई की मैट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की वरुण धवन और कियारा आडवाणी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए मुंबई की मैट्रो में सफर करते दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं वे दोनों जमकर वड़ा पाव भी खाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है. एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- पता नहीं है क्या की मैट्रो में खाना नहीं खाना चाहिए. तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा प्रमोशन के लिए आप यहां भी आ गए. 

आपको बता दें की फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ ही अनिल कपूर, मनीष पॉल और नीतू कपूर हैं. फिल्म गाना नच पंजाबन रिलीज हो चुका था. जिसने आते ही धूम मचा दी है. वहीं अब फिल्म रिलीज होने का इंतजार है. जो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 

VIDEO: कियारा आडवाणी, वरुण धवन और अनिल कपूर ने मेट्रो में किया सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Varun Dhawan Viral Video, Kiara Advani, Kiara Advani Viral Video, Kiara Advani And Varun Dhawan Spotted Mumbai Metro, Kiara Advani In Mumbai Metro, Kiara Advani Eat Vada Pav, Vada Pav, Jug Jug Jeeyo, Jug Jug Jeeyo Release Date, Neetu Kapoor, Anil Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com