विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2021

रेड शिमरी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आईं उर्वशी रौतेला, देखते रह जाएंगे वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज

उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफीशियल इंस्टा हैंडल पर अपना एक बेहद खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला ने रेड एंड सिल्वर हैवी एंब्रॉयडरी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की हुई है.

रेड शिमरी ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आईं उर्वशी रौतेला, देखते रह जाएंगे वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज
नए लुक में नजर आईं उर्वशी रौतेला
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की स्टनिंग और गॉर्जियस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. उनकी मूवीज़ हो या फिर म्यूजिक वीडियोज़ फैंस को उनका हर अंदाज बेहद पसंद है. उर्वशी की एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं. अक्सर उर्वशी रौतेला का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट लोगों का दिल जीत लेता है. उर्वशी कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं तो उस पर लाखों व्यूज देखते ही देखते आ जाते हैं. उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. खास बात यह है कि उर्वशी पर जितना इंडियन लुक फबता है वेस्टर्न में भी वो उतनी ही खूबसूरत दिख रही हैं. एक बार फिर उर्वशी रौतेला के स्टनिंग लुक ने लोगों को घायल कर दिया है. हाल ही में उर्वशी रौतेला का रेड एंड सिल्वर हैवी एंब्रॉयडरी बॉडीकॉन ड्रेस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

उर्वशी का रेड एंड सिल्वर बॉडीकॉन ड्रेस में दिखा किलिंग लुक

उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफीशियल इंस्टा हैंडल पर अपना एक बेहद खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला ने रेड एंड सिल्वर हैवी एंब्रॉयडरी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की हुई है. झिलमिलाता हुआ उर्वशी रौतेला का ये ड्रेस उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा है. एकदम फिटिंग के बॉडीकॉन ड्रेस में उर्वशी रौतेला बेहद गॉर्जियस और स्टनिंग लग रही हैं. उर्वशी के ड्रेस की बात करें तो रेड कलर के इस बॉडीकॉन ड्रेस में सिल्वर कलर की हैवी एंब्रॉयडरी की हुई है.इस ड्रेस में वे बेहद शाइन करते हुए दिखाई दे रही है और इस लुक में उर्वशी रौतेला का परफेक्ट लुक भी देखने को मिल रहा है. ये उर्वशी रौतेला का पार्टी लुक है जिसमें उन्होंने सिल्वर कलर की एक्सेसरीज मैच की हुई हैं. उन्होंने सिल्वर कलर की हाथों में रिंग पहनी हुई हैं तो वहीं एक हाथ में सिल्वर कड़ा नजर आ रहा है. सिल्वर इयररिंग्स जहां उनके चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं तो बंधे हुए बालों में उर्वशी किसी परी के जैसी तरह नजर आ रही हैं.

फैंस बोले- उफ्फ क्या अदाएं

उर्वशी रौतेला अपने फैंस के बीच बेहद पसंद की जाती हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनका हर पोस्ट पलक झपकते ही वायरल हो जाता है. उर्वशी रौतेला के स्टनिंग और सिज़लिंग लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फैंस के क्यूट और एडोरेबल रिएक्शंस इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने जहां उर्वशी रौतेला के लुक पर 'उफ्फ क्या लुक है' कमेंट किया है तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'आप किसी एंजल से कम नहीं हो'. वही फैंस उन्हें गॉर्जियस और स्टनिंग भी बता रहे हैं. लगातार फैंस हार्ट और हॉट इमोजी के साथ उर्वशी रौतेला के इस लुक पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Instagram., Urvashi Rautela Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com